Menu
blogid : 12171 postid : 566169

रोज़े रखकर क्या करे जब अल्लाह में ना ध्यान ?

! अब लिखो बिना डरे !
! अब लिखो बिना डरे !
  • 580 Posts
  • 1343 Comments

लाउडस्पीकर  लगाये  के मुल्ला देत  अज़ान


लाउडस्पीकर  लगाये  के मुल्ला देत  अज़ान  ,

चिंतन  में बाधा  पड़े  अल्लाह  है परेशान  !


करें  जागरण  माता  का डी.जे. तेज  बजा ,

मैय्या मंडप आई हैं ऊँगली कान लगा !


पर्यटन स्थल बन गए सारे तीरथ धाम     ,

मुक्ति स्थल पर भला क्या हनीमून का काम   ?


नेता अपना  हो गया चौबीस   कैरेट  सच्चा ,

खुद तो सच्चा देशभक्त जनता कुत्ते का बच्चा !


खरीदारी करते फिरें माह आया रमज़ान  ,

रोज़े रखकर क्या करे जब अल्लाह में ना ध्यान  ?


शिखा  कौशिक  ‘नूतन  ‘



Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply