Menu
blogid : 12171 postid : 40

पापा तुम सिगरेट क्यों पीते हो ?

! अब लिखो बिना डरे !
! अब लिखो बिना डरे !
  • 580 Posts
  • 1343 Comments



पापा  तुम  सिगरेट क्यों पीते  हो ?

LEAVE SMOKING BEFORE YOUR CHILDREN ASK YOU –




कश लेकर  धुँआ छोड़ देते हो

सांसों  में  हमारी  जहर  घोल  देते हो ;

पापा  तुम  सिगरेट क्यों पीते  हो ?


सिगरेट  से हो जाता  कैंसर

है  ये  बीमारी  भयंकर

सेहत  से क्यों अपनी  खिलवाड़  करते  हो ?

पापा  तुम  सिगरेट क्यों पीते  हो ?


मेहनत  से पैसा कमाते हो

क्यों धुएं  पर उड़ाते   हो ?

समझाने  पर ना  समझते हो .

पापा  तुम  सिगरेट क्यों पीते  हो ?


अब  तो रखो ख्याल

छोड़ दो  धूम्रपान

टोकने पर ऐसे क्यों बिगड़ते हो?

पापा  तुम  सिगरेट क्यों पीते  हो ?

SHIKHA KAUSHIK

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply